इंदौर। देश भर के दर्शकों का दिल छू लेने वालीं कई कहानियां दिखाने के बाद ज़ी टीवी ने हाल ही में एक नया शो ‘मैत्री‘ लाॅन्च किया है। प्रयागराज की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह शो मैत्री (श्रेनु पारिख) और नंदिनी (भाविका चौधरी) का सफर दिखाता है, जहां दोनों एक दूसरे को दिल से बहन मानती हैं। बचपन से ही इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच एक अटूट रिश्ता रहा है, मगर यूं लगता है जैसे उनकी दोस्ती को लेकर ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा है। आज किस्मत के एक अजीब मोड़ पर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं। आखिर इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच ऐसा क्या हुआ कि आज वो एक दूसरे के खिलाफ हो गई हैं?

 

यह बात आज इंदौर आईं शो की नाईका भाविका चौधरी ने इंदौर में मीडिया से  की। उल्लेखनीय है कि यह शो रोज शाम 7 बजे zee TV पर आ है।