इंदौर। केंद्रीय  केंद्रीय नागरिक उड्डयन  मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहाकि आज जब दुनिया खाद्य सुरक्षा की चुनौती से जूझ रही है। ऐसे में भारत पूरे विश्व के लिए लीडर की भूमिका निभा सकता है।

इंदौर में चल रहे जी 20 समिट के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जी 20 के प्रतिनिधियों, अंतराष्ट्रीय संस्थाओ के प्रतिनिधियो को संबोधित किया।  बाद में  मीडिया से बातचीत  में  उन्होंने   कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।फल, सब्जी उत्पादन में दूसरे और अनाज उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में भारत मौजूदा परिस्थितियों में लीडर की भूमिका निभा सकता है।

एम पी की तारीफ

सिंधिया ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और पिछ्ले 18 वर्षों में कृषि उत्पादन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। आज प्रदेश में 300 लाख़ हेक्टेयर कृषि भूमि है और पैदावार में 400 गुना बढ़ोतरी हुईं है। सोया, दाल, लहसून, दूध के उत्पादन के क्षेत्र में मप्र ने उल्लेखनीय वृध्दि की है।

कृषि में बताई ड्रोन की उपयोगिता

सिंधिया ने आगे कहा कि कृषि में ड्रोन की उपयोगिता केवल पेस्टीसाइड छिड़काव तक सीमित नहीं है.. इससे सीडबाल डिस्ट्रीब्यूशन, निगरानी भी की जा सकती है.. उसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है। जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स उत्पादन की बात हो रही है.. उसमें मध्यप्रदेश सबसे आगे है।

सिंधिया ने कई डेलिगेट्स से मुलाकात भी की और उनसे चर्चा भी की।