इंदौर। महू के बाद इंदौर शहर में पहली बार महिला पहलवान कुश्ती में अपना दांवपेंच दिखाएंगी। खेलो इंडिया की समाप्ति के बाद दंगल को लेकर निगम तैयारी शुरू करेगा। यह दंगल अगले माह 23 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में होगा। कुश्ती में शामिल होने वाली शहर की महिला पहलवानों से 21 फरवरी तक लिए जाएंगे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपना कार्यभार संभालने के दौरान घोषणा की थी कि वे पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देंगे। घोषणा को अमल में लाने के लिए स्टेडियम का दौरा कर वहां आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश भी अधिकारियों दिए थे। यहां देशभर के पुरुष पहलवानों की कुश्ती दल होंगे लेकिन पहली बार महिला पहलवानों को भी बुलाया जा रहा है। इसके पीछे मूल कारण शहर की महिला पहलवानों का हौसला अफजाई करना है। हालांकि, शहर में कम संख्या में महिला पहलवान है। उधर यह भी कहा जा रहा है कि कुछ महिला पहलवानों को उनके आयु वर्ग के पुरुष पहलवानों से लड़ाया जा सकता है।
है। महिला पहलवानों की सुरक्षा का जिम्मा खुद निगम उठाएगा स्टेडियम में दंगल के दौरान महिला पुलिस का बत मौजूद रहेगा। उन्हें स्टेशन से स्टेडियम तक लाने ले जाने का काम भी निगम करेगा। उल्लेखनीय है कि महू की पंचायत कोदरिया में कई सालों से महिला पहलवानों की कुस्ती का आयोजन किया गया। पहली बार इंदौर में होने वाली महिला कुश्ती को लेकर कौतूहल बना हुआ है।

महू में प्रतियोगिता आयोजित करने वालों से महिला पहलवानों की सूची लेकर उन्हें आमंत्रित करने की प्रक्रिया दो-तीन दिन में शुरू की जाएगी। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप राशि और प्रमाण पत्र पर निर्णय होना शेष है।