भोपाल। प्रदेश की राजनीति में एक भविष्यवाणी के कारण  सियासी पारा चढ़ा हुआ है।  खबर जबलपुर से है। यहां पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी का पंचांग छपता है। इसमें एक भविष्यवाणी की गई है। भविष्यवाणी कुछ ऐसी है कि कांग्रेस गदगद हो गई है। वहीं, भाजपा इसे ज्यादा तवज्जो तो नहीं देना चाहती, लेकिन कांग्रेस पर टिप्पणी करने से खुद को रोक भी नहीं पाई। उधर इस भविष्यवाणी को ले कर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं पढ़ने लायक हैं।

इस पंचांग में छपी भविष्यवाणी में सत्ता परिवर्तन के योग होने और कांग्रेस के मजबूती से उभरने की बात कही गई है। इससे उत्साहित प्रदेश कांग्रेस के नेता कहते हैं कि अब राज्य में हमारी सरकार बनना तय है। देखे वो भविष्य वाणी: