इंदौर। इंदौर में कोरोना के नए वेरिएंट से एक संक्रमित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 55 वर्षीय महिला बीते एक हफ्ते से अधिक समय से अस्पताल में उपचाररत थी। महिला को निमोनिया होने पर उसे एक निजी असप्ताल में भर्ती कराया गया था, जहां जीनोम सिक्स में उसमें कोरोना के नए वेरिएंट एक्सबीबी. 1 की पुष्टि हुई थी। महिला को कोरोना होने के बाद उसकी हालत गंभीर थी। अरविदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि महिला के मल्टीपल ऑर्गन फेल हुए थे।