वर्षा का आंकड़ा गत वर्ष के पार
इंदौर, 6 सितंबर lइंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए इस अवधि में इंदौर शहर में लगभग 2 इंच वर्षा हुई। जिले में सर्वाधिक वर्षा गौतमपुरा क्षेत्र में दर्ज की गई, जहाँ सवा 3 इंच से अधिक बारिश हुई।
लगातार हो रही वर्षा से जिले में अब तक का आंकड़ा गत वर्ष की इसी अवधि में हुई वर्षा से आगे निकल चुका है। वर्षा की इस रफ्तार से नदी-नालों और जलाशयों में जलस्तर में भी वृद्धि हुई है।